चित्तौड़गढ़: अभय की हत्या के बाद सदर थाने पहुंचकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने जताया विरोध कानूनी कार्रवाई के लिए दी रिपोर्ट
वाल्मीकि समाज के लोगो ने होटल आराधना के बाहर गुरुवार देर रात को आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वाल्मीकि समाज ने होटल प्रशासन पर भी आरोप लगाए। वाल्मीकि समाज ने पीड़ित पक्ष को उचित मुहावरे की मांग भी रखी है। वही सदर थाने पहुंचकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने रिपोर्ट दी है।