चित्तौड़गढ़: युवक की मौत के बाद परिजनों का होटल आराधना पर हंगामा, उठाया सवाल- कमरे में बंद था तो तीसरी मंजिल से नीचे कैसे गिरा?
युवक अभय की मौत के बाद देर रात परिवार के लोग होटल पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। अभय के तीसरी मंजिल से कूदने पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि जब विवाद के बाद दोस्तों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया था फिर वह तीसरी मंजिल से नीचे कैसे गिर गया? सीसीटीवी भी बंद पाए गए। सामने वाले लोग निकल गए लेकिन पुलिस ने उनसे पूछताछ तक की रहमत नहीं उठाई जबकि मामला हत्या का था।