उरई: रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने की शिनाख्त, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Orai, Jalaun | Jul 9, 2026 गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, युवक संत कबीर नगर से पुणे के लिए ट्रेन में रवाना हुआ था और उरई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अज्ञात कारणों के चलते उसकी मौत हो गई इसके बाद आज परिजनों ने शव की शिनाख्त की और पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।