बिछिया: अंजनिया का इंदिरा चौक बदहाल ; रेलिंग गायब,जर्जर सीढ़ियां बनी खतरा!
बिछिया जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अंजनिया स्थित इंदिरा चौक का तिराहा इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा हैl चौक की सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग के हिस्से रात के अंधेरे में गायब हो रहे हैं, जिससे यहां आने जाने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल खडे हो गए हैंl 18 जून की रात 10 बजे स्थानीय मोहल्ले वासियों ने चिंता जताते हुए बताया कि आसामाजिक तत्व उत्पात मचा रहे