बाढ़: बाढ़ के दयाचक में 8 दिनों से चल रही रामलीला का आज भव्य समापन, बाढ़ नगर परिषद् अध्यक्ष ने की आरती
Barh, Patna | Apr 8, 2026 बाढ़ के दयाचक में रामलीला का बुधवार को लगभग 9 बजे भव्य समापन किया गया। पिछले 8 दिनों से चल रहे इस रामलीला के आज भव्य समापन के अवसर पर पहुंचे बाढ़ नगर परिषद् के चेयरमैन संजय कुमार उर्फ गाय माता ने राम और लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे पात्रों की आरती की। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।