सिरसागंज: नगर में आवारा सांड का आतंक, मैनरोड पर खड़े शख्स को उठाकर पटका, घटना का CCTV वीडियो हुआ वायरल
फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर के मैनरोड पर आवारा सांड के हमले का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी दुकान के पास सड़क पर खड़े विशनू दिवाकर पर अचानक सांड ने हमला कर दिया और उन्हें उठाकर जोर से सड़क पर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शनिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो होने लगा।