शामली: झिंझाना में नाले की सफाई के नाम पर हुई खानापूर्ति, स्थानीय लोगों ने लगाया बीमारियां बढ़ने का आरोप #jansamasya
Shamli, Shamli | Apr 3, 2026 शुक्रवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कस्बा झिंझाना के निकट स्थित नाले की संबंधित विभाग द्वारा कुछ समय पहले सफाई कराई गई थी, जिसके बाद नाले से निकाली गई गंदगी को किनारे पर ही छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने गंदगी के चलते बीमारियां बढ़ने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया है और जिम्मेदार लोगों की खानापूर्ति भरी कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।