बेगूसराय: मोहनपुर के पास मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास की है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान की कोशिश में जुट गई है।