बेगूसराय: बेगूसराय के बीरपुर में नाबालिग से गैंगरेप का प्रयास, चार मुस्लिम युवक गिरफ्तार
बेगूसराय में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के बहियार में घास काटने गई 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।