बेगूसराय: साहेबपुरकमाल थाना पुलिस ने 5000 लीटर कच्ची शराब नष्ट की, SP ने दी जानकारी
साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस ने 5,000 लीटर कच्चा जावा शराब को विनष्ट किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे SP मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है.