बेगूसराय: बेगूसराय में मेला देखने जा रहे जीजा की सड़क दुर्घटना में मौत, साला गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में मेला देखने जा रहे जीजा–साला की बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 15 निवासी 42 वर्षीय अनिल सहनी के रूप में हुई है।