बंदरा: हरपुर चौक के समीप बिजली विभाग की एक चलती गाड़ी में अचानक लगी आग, सभी लोग बाल बाल बचे
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत पीयर थाना क्षेत्र के हरपुर चौक के समीप बुधवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे में बिजली विभाग की एक चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी कि स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क किनारे बैठे कुछ लोगों ने चलतीं कार के आगे वाले हिस्से में आग देखने बाद शोर मचाया।