अरवल: परासी में सहयोग शिविर आयोजित, अपर समाहर्ता व एसडीपीओ ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Arwal, Arwal | Jun 2, 2026 परासी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में कुमार संजय एवं अपर समाहर्ता ने भाग लेकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर ग्रामीणों ने आवेदन दिए। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया तथा लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।