कल का दिन बिहार की राजनीति में वीना मानवी का रहा, 2009 के एक केस के संदर्भ में नामांकन के तुरंत बाद उनकी गिरफ्तारी हो गई।
दरअसल वीणा मानवी बांकीपुर उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार हैं, सूत्रों के हवाले से जो खबर मिल रही है उसके अनुसार पुलिस उनके नामांकन के पूर्वी उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बना रही थी, परंतु संयोग से प्रशासन के पहुंचने के पूर्व ही वीणा मानवी का नामांकन हो गया। इसके बाद प्रशासन ने उन्हें 2009 में हुए एक धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कुछ ही देर के बाद बिना मानवी को बेल मिल गया, इसके बाद उन्होंने मीडिया से संबोधित करते हुए अपनी व्यथा रखी।
Bihar, India | Jul 14, 2026