जबलपुर: गंगा नगर की चंदन कॉलोनी में बारिश बनी आफत: घरों में घुसा पानी, सड़कें बनी तालाब, बच्चों की पढ़ाई पर लगा ब्रेक
गंगा नगर स्थित चंदन कॉलोनी (एयरटेल टॉवर के पास) में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है और स्थानीय निवासियों का गुस्सा नगर निगम प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा है. कॉलोनी की मुख्य सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं और लोगों के घरों के अंदर घुटनों तक पानी भर गया है. स्थानीय निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जलभराव की यह समस्या पिछले कई