हुसैनगंज: हुसैनगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने झंडा फहराया
देश के 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सम्मान के साथ हुसैनगंज थाना परिसर में रविवार की 10:30 बजे पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने झंडा फहराया। इस दौरान प्रमुख आसिया खातुन,बीडीओ राहुल कुमार, सीओ दिव्य प्रकाश, पूर्व प्रमुख बाबुद्दीन आज़ाद, मुखिया राजीव कुमार, पूर्व मुखिया कुमार अनूप समेत दर्जनों पुलिस कर्मी,नेता व गणमान्य लोग उपस्थित थे।