टूंडला: नगला बलिया से दो युवकों को उठाकर अपने साथ ले गई इटावा पुलिस
चोरी के मामले में इटावा पुलिस दो युवकों को उठाकर अपने साथ ले गई है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव नगला बलिया में रात्रि के समय इटावा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को उठाया और उन्हें अपने साथ ले गई है। घटना की जानकारी परिजनों ने नगला सिंघी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नगला सिंघी पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।