भगवानपुर: केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ0 राज भूषण चौधरी का भगवानपुर में भव्य स्वागत हुआ
भगवानपुर, प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर पंचायत के सरपंच राम सागर सहनी के आवास पर शनिवार को शाम करीब सात बजे केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री सह मुजफ्फरपुर सांसद डॉ0 राज भूषण चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरपंच राम सागर सहनी एवं स्थानीय लोगों ने मंत्री को फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।