गोह: 9 अप्रैल को निरंजन विगहा में आयोजित होगा दुगोला कार्यक्रम, तैयारियाँ पूरी
गोह प्रखंड के अमारी पंचायत अंतर्गत निरंजन विगहा में आगामी 9 अप्रैल की रात्रि में दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. मुन्ना सिंह व सुमंत कुमार ने बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे बताया कि ब्यास गोपाल यादव व शिवशंकर यादव के बीच जोरदार मुकाबला होगा। इसे लेकर आयोजन समिति के सदस्य जोर शोर से लगे हुए हैं।