कोटपूतली: लक्ष्मीनगर में दिनदहाड़े चोरी, 10 मिनट में घर साफ; CCTV में कैद हुए आरोपी
Kotputli, Alwar | Apr 2, 2026
कोटपूतली के लक्ष्मीनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बाइक पर आए तीन संदिग्ध चोरों ने महज 10 मिनट में घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय तीनों संदिग्ध आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए।