होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में जैन समाज ने मौन रैली निकालकर कलेक्ट्रेट गेट पर सौंपा ज्ञापन
सोमवार को प्रदेश और देश के कई हिस्सों में जैन समाज प्रदर्शन कर रहा है। सुबह करीब 11 बजे नर्मदापुरम में भी अखिल भारतीय जैन समाज, सकल दिगम्बर जैन समाज मौन रैली निकालकर कलेक्ट्रेट गेट पहुंचा। एडीएम अनिल जैन, बृजेंद्र रावत को ज्ञापन सौंपकर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई के साथ ही विहाररत साधु-संतों की सुरक्षा के लिए 'संत सुरक्षा प्रोटोकॉल' और राष्ट्रीय स्तर पर मांग की।