भरथना: लखना नहर में कूदकर पूर्व आउटसोर्सिंग कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने नौकरी छूटने को बताया कारण
लखना कस्बे में रविवार सुबह करीब 9 बजे पूर्व आउटसोर्सिंग कर्मचारी दीपक दुबे 48 बर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में भोगनीपुर गंग नहर में कूदकर जान दे दी। परिजन उन्हें पं. रामाधीन शर्मा 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, बकेवर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लखना नगर पंचायत में नौकरी छूटने के बाद अवसाद में रहने का आरोप लगाया है।