धार: कुक्षी में शिक्षा विभाग की लापरवाही: बालिका शौचालय की जगह बना पुरुष शौचालय, वीडियो वायरल
कुक्षी में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही बालिका शौचालय के नाम पर बना पुरुष शौचालय, वीडियो वायरल।धार जिले के कुक्षी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक-1 में बालिका शौचालय के नाम पर पुरुषों के लिए बना शौचालय सामने आया है। इस गड़बड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर एक जागरूक नागरिक द्वारा वायरल किया गया, जिसके बाद मामला उजागर हुआ।