धनोरा: स्कूल नहीं जाना चाहती थी छात्रा, खुद को ब्लेड से किया घायल; नकाबपोश हमलावरों की गढ़ी झूठी कहानी!
Dhanora, Seoni | Oct 2, 2026 सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने कथित हमले की ऐसी कहानी गढ़ी कि गांव में सनसनी फैल गई और पुलिस भी जांच में जुट गई। छात्रा ने दावा किया कि ट्यूशन जाने के दौरान दो नकाबपोश युवकों ने उस पर ब्लेड से हमला किया। लेकिन जब पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच की, तो कह