बक्सर: जिले में पुलिस का अपराध नियंत्रण अभियान, 19 गिरफ्तार और ₹108000 का जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Apr 10, 2026 बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर रोको टोको अभियान पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश के आलोक में चलाया गया। इस दौरान कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में कुल 108000 जुर्माना के रूप में वसूली की गई है। गिरफ्तार होने वालों में हत्या के प्रयास कांड में दो, ठगी के मामले में 9 समेत अन्य लोग शामिल है।