सदर: भेलूपुर पुलिस ने 16.62 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को कोलकाता से किया गिरफ्तार
वाराणसी। जमीन के फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 16 करोड़ 62 लाख 49 हजार रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में भेलूपुर पुलिस ने आरोपी डा. अमित कुमार सिंह यादव (54) को कोलकाता के एक होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों को असली बताकर शिकायतकर्ता से रकम हासिल की।