सासनी: संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप
Sasni, Hathras | Apr 18, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव गदाखेड़ा में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला रेनू पत्नी ब्रजमोहन की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर फांसी लगाकर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला के परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।