फिरोज़ाबाद: पुलिस के छापे में 4 जुआरी गिरफ्तार, ताश और ₹4800 बरामद
थाना दक्षिण क्षेत्र में थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए 4 आरोपियों को रविवार दोपहर डेढ़ बजे करीब रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में ब्रॉबी गुप्ता, ईश्वरदयाल, मौ0 अनस और अदनान शामिल हैं। मुखबिर की सूचना पर तकीया बाला मैदान के पास ट्रॉली स्टैंड के शेड में छापा मारकर कार्रवाई की गई। मौके से 52 ताश के पत्ते व 4800 रुपये नकद बरामद हुए।