सुनेल: पिड़ावा मार्ग पर सड़क के किनारे खड़ी बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक हुई क्षतिग्रस्त
पिड़ावा मार्ग पर रोड़ के किनारे खड़ी एक बाइक को अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी।जिससे वो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।कोटडी निवासी प्यार सिंह ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसने खेत के सामने रोड के किनारे उसकी बाइक खड़ी करके वो खेत पर ट्रेक्टर लेने चला गया था।इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।