मंडी: कैप्टन महेंद्र सिंह राणा बने बल्ह लीग के नए अध्यक्ष, कैप्टन मेघ सिंह ठाकुर को सौंपी गई महासचिव की कमान
Mandi, Mandi | Mar 17, 2024 हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विस लीग तहसील बल्ह की कमान अब कैप्टन महेंद्र सिंह राणा को सौंपी गई है। डडौर स्थित होटल बी फॉर यू में बल्ह लीग की चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें बल्ह के भूत पूर्व सैनिकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। यह चुनावी प्रक्रिया जिला मंडी लीग के अध्यक्ष कैप्टन कश्मीर सिंह और महासचिव कैप्टन हेत राम शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।