सरदारशहर: सरदारशहर में भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई, समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा
सरदारशहर। भाजपा कार्यालय में गुरुवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। आयोजकों ने कहा जनसेवा ही संकल्प है और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान सर्वोच्च समाधान होगा।