मुरैना नगर: जाटोली गाँव में नलजल योजना में भ्रष्टाचार, 5 साल पहले बनी टंकी से आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं
जिले में पीएचई विभाग में नल जल योजना का फर्जीवाड़ा लगातार तुल पकड़ रहा है।मुरैना जिले में नल जल योजना के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुए हैं,उसी का ताजा मामला सबलगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत जाटोली में पांच साल पूर्व पीएचई द्वारा 1 करोड़ 27 लाख कि राशि से टंकी बनाई गई,पाइप लाइन डाली गई व घर- घर में नलों के कनेक्शन भी दिए,लेकिन पानी की सप्लाई एक दिन भी नहीं हुई है।