पिपरा: दलपतपुर निवासी पिता-पुत्र शादी का झांसा देकर युवती के शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार
Pipra, Palamu | Jul 23, 2026 पीपरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने दलपतपुर गांव निवासी 19 वर्षीय धीरेंद्र कुमार पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस मामले में युवती पक्ष की ओर से पीपरा थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया।