रायडीह: शाम ढलते ही बढ़े सड़क हादसे: 10 घायल, तीन रिम्स रेफर, इलाज के दौरान एक की मौत।
Raidih, Gumla | Jun 3, 2026 गुमला। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार शाम से रात तक हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दस लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। वहीं ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा एक किशोर को जहरीले सांप ने डस लिया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।