जगाधरी: कपाल मोचन मेले के मद्देनज़र एसडीएम के आदेश पर बिलासपुर में पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान
एसडीएम जसपाल गिल के आदेश पर बिलासपुर पुलिस के साथ अन्य विभाग के अधिकारियों सड़क किनारे खड़ी हुई रेहडीयो और दुकानदारों के द्वारा किया अतिक्रमण को देर रात हटाने का काम किया। कपाल मोचन मेला 1 नवंबर से शुरू हो जाएगा श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो और जाम ना लगे इसलिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया।