ब्रह्मपुर: ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य में तेज़ी, दुकानें बंद होने से मिली राहत
ब्रह्मपुर से बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्य एजेंसी ने कई स्थानों पर मिट्टी कटाव का कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में एजेंसी को काम करने में खासा लाभ मिल रहा है, क्योंकि हाल ही में हुए जीएसटी के छापेमारी अभियान के बाद आधे से ज्यादा दुकानें बंद हैं।