बहेड़ी: नगर के गौंटिया सिंह निवासी युवक का फोन हैक कर ₹61,500 उड़ाए, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी नगर के मोहल्ला गौंटिया सिंह निवासी प्रमोद कुमार के मुताबिक उसका बैंक ऑफ बड़ौदा में बैंक खाता है और उसके खाते में जो मोबाइल फोन नंबर रजिस्टर है उस मोबाइल फोन को साइबर फ्रॉड करने वाले अज्ञात आरोपी ने बीती 16 अप्रैल किसी तरह हैक कर लिया और 61500 रुपए उसके खाते से उड़ा लिए जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा साइबर सेल में की गई ।