मुज़फ्फरनगर: दीपावली से पहले पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबार पर किया सख्त एक्शन, 10 लाख रुपए की कीमत के 465 किलो पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खांजापुर में एक खाली गोदाम में छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध पटाखों की बरामदगी की है। पुलिस ने गोदाम में छापेमारी के दौरान पटाखा बेचने वाले आरोपी अनमोल बिंदल पुत्र विपिन बिंदल को हिरासत में लिया। बरामद पटाखों की कुल मात्रा लगभग 465 किलोग्राम है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है।