सरदारशहर: राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा का वार्षिक अधिवेशन 12 अप्रैल को आयोजित होगा
सरदारशहर में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा की बैठक सभाध्यक्ष राजपाल ढाका की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपशाखा के वार्षिक अधिवेशन 12 अप्रैल को आयोजित करने की घोषणा की गई। प्रदेश सभाध्यक्ष याकूब खान और जिलाध्यक्ष विजय पोटलिया ने शिक्षकों को सार्वजनिक शिक्षा मजबूत करने और निष्ठा से कार्य करने को कहा।