हरदोई: नवीन गल्ला मंडी में जिलाधिकारी एमपी सिंह ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा, दिए आवश्यक दिशानिर्देश
Hardoi, Hardoi | May 17, 2024 हरदोई के जिलाधिकारी एमपी सिंह ने 04 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नवीन गल्ला मण्डी परिसर का भ्रमण किया।उन्होंने परिसर मे सुरक्षा व्यवस्था को देखा।उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जायें।परिसर मे साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जायें।