काराकाट: काराकाट में दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य जलयात्रा, सखवा पुल पर जलभरी
Karakat, Rohtas | Oct 14, 2026 काराकाट प्रखंड के सातों परसीया में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर बुधवार को भव्य जलयात्रा निकाली गई। श्रीश्री 1008 दुर्गा पूजा समिति, सातों परसीया के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। हाथी, घोड़े, ऊंट और बैंड-बाजे के साथ निकली जलयात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।