छतरपुर: छतरपुर दौरे पर केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ई-रिक्शा से किया सफर, सादगी की हुई चर्चा
छतरपुर दौरे पर आज 16 मई दोपहर करीब 2:30 बजे पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने अपनी सादगी से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वे महामना ट्रेन से छतरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से उन्होंने बिना किसी काफिले और तामझाम के ई-रिक्शा से सर्किट हाउस तक सफर किया।केंद्रीय मंत्री ने यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हुई अपील को लेकर किया गया है