मधुपुर: मधुपुर नगर परिषद सभागार में पहली बोर्ड बैठक आयोजित, विकास योजनाओं पर ज़ोर
मधुपुर नगर परिषद सभागार में नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन की अध्यक्षता में बोर्ड की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। खास तौर पर स्वच्छता, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और जलजमाव जैसी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।