पन्ना: बीमारियों की रोकथाम के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व में 15 नवंबर से टीकाकरण कार्य शुरू, फील्ड डायरेक्टर अंजना ने दी जानकारी
Panna, Panna | Nov 12, 2024 ---- पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने सोमवार की रात्रि 8:00 बजे जानकारी साझा कर बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ पुनर्स्थापना योजना अंतर्गत बाघों की सुरक्षा के दृष्टिगत पार्क परिधि से लगे ग्रामों के कुत्तों में कैनाइन डिस्टैम्पर वायरस तथा अन्य सात बीमारियों की रोकथाम के लिए आगामी 15 नवम्बर से टीकाकरण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।