शहपुरा: शहपुरा एसडीएम ने पड़रिया कलां गांव में छुई खदान का किया निरीक्षण, पटवारी और भू-स्वामी पर होगी कार्रवाई
पड़रिया कला गांव में अचानक छुई खदान धराशाई हो गई जिसके चलते एक महिला की मौत हो गई घटना की जानकारी लगते ही शहपुरा एसडीएम सोमवार दोपहर 12:30 बजे मौके पर पहुंचे और जानकारी लेते हुए पटवारी और भू स्वामी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए । महिला की मौत के उपरांत गांव में मातम का माहौल है और शहपुरा एसडीएम ने कार्यवाही को लेकर तहसीलदार और पुलिस को निर्देश दिए।