मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, पीड़ितों को मिला इंसाफ
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में बुधवार को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान मंझनपुर, महेवाघाट, पश्चिम शरीरा, सराय अकिल समेत सभी थाना क्षेत्र से पहुंचे पीडितों ने समस्याएं एसपी को बताई। एसपी ने पीड़ितों को न्याय दिया है।