रीठी: रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल
Rithi, Katni | Oct 20, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पेट दर्द से परेशान एक मरीज को लेकर परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे, लेकिन उनके अनुसार मौके पर न तो डॉक्टर मिले और न ही अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी। परिजनों का कहना है कि मरीज के इलाज के लिए उन्हें करीब 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।