कसडोल: तहसील कार्यालय कसडोल स्थित सेवा सेतु केन्द्र आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करने में अत्यंत मददगार
कसडोल तहसील के ग्राम-बिलारी निवासी गुरबारू सोनवानी ने सेवा सेतु केन्द्र की त्वरित एवं सुगम कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव किया। आवेदक गुरबारू सोनवानी ने सेवा सेतु केन्द्र में ‘अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र बनवाए जाने हेतु आवेदन जमा किया था। केंद्र की पारदर्शी और त्वरित सेवा प्रणाली के चलते बहुत ही कम समय में उनका प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो गया।