गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में फर्जी पुलिस बनकर अपहरण करने वाले गिरोह का सातवां आरोपी गिरफ्तार, फर्जी आईडी और गाड़ियों से करते थे वारदात
गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर लोगों का अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए गिरोह के सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल्ला निवासी बुआपुर गढ़ी, थाना कैथवाड़ा, जिला डीग के रूप में हुई है। शनिवार को दोपहर 12 वजे पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।