शाहबाद: नगर पालिका के नामित सभासदों को पालिका कैंपस में शपथ ग्रहण कराई गई, मधु मिश्रा ने शपथ नहीं ग्रहण की
शासन द्वारा नगर पालिका परिषद में नामित पांच सभासदों में से चार सभासदों ने शनिवार को शाम पालिका कैंपस में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। एसडीम अंकित तिवारी ने सभासदों को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शपथ ग्रहण कराई।